Tuesday, 10 March 2015

भाजपा-पीडीपी के गठबंधन की गांठ...



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मोहम्मद सईद


सत्ता की ध्रुवीकरण की प्रथा का इतिहास काफी लम्बा रहा है. जो राजनीतिक पार्टी केन्द्र में होती है वे पूरे राज्यों में अपनी पार्टी को प्रबल बनाने की हरसंभव कोशिश करती है. भाजपा की हालिया रणनीति से ये साफ जाहिर होता है कि चाहे झारखण्ड में भाजपा और आजूस की गठबंधन हो, या महाराष्ट्र और हरियाणा की पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार, उन्होंने जितोड़ मेहनत की विजयरथ को आगे बढ़ाने में. हालांकि विजय रथ को पूर्ण विराम दिल्ली विधान सभा चुनाव में आप से मिली करारी शिक्शत के रुप में लगा. लेकिन, विजय रथ के नशे में चूर राजग सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने में कोई कसर नही छोड़ी.

Wednesday, 25 February 2015

ऊहापोह के भॅंबर में सारा जनादेश?




विकास के लोकलुभावन सपने और कांग्रेस विरोधी के लफ्फबाजी जुमलें को अपनी चुनावी ऐजेंडे में शामिल कर भाजपा सरकार को यह जनादेश मिला है. देश की आम जनता को इस सरकार से कई सारी अपेक्षाऐं हैं. लेकिन वर्तमान स्थिती को देखकर यह कयाश लगाना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मोदी सरकार के द्वारा अबतक लिये गये सारे फैसलें सवालों के कटघरे में खड़ा करती है? जहां पेट्रोल की कीमत अंतरराष्ट्रीय मूल्य 166 रुपये प्रति लीटर से गिरकर 40 रुपये प्रति लीटर के इर्द-गिर्द हो गई है. वहीं हमारे यहां अल्प मात्र गिरावट आयी है.

मांझी की डुबी नाव, बिहार की नैया नीतीश के हाथ...


सत्ता की रस्साकशी खेल में कभी शह मिलती है तो कभी मात. कभी-कभी शह और मात दोनों मिल जाती है. इस खेल का असली माजरा राजनीति गलियारों में बखूबी से होती है. बिहार की राजनीति इस खेल से परे नहीं है. एक समय जीतन राम मांझी अपने को हनुमान और नीतीश कुमार को भगवान श्री राम कहते नही थकते थे. यहां तक की उनकी सारी सभाओं में नीतीश कुमार को अपना मार्गदर्शक बोलने में कतई परहेज नही करते थे. लेकिन राजनीति गलियारों से ऐसी आग की लौ उठी की उन्हें मुख्यमंत्री की सिंहासन को त्याग करना पड़ा.

Thursday, 19 February 2015

जाति और धर्म की जकड़न...


जाति और धर्म इंसानों ने अपने स्वार्थ के लिए बनाई है. जातपात और धर्म की बेड़ियों ने समाज को जकड़ हुआ है. ये बेड़ियां इतनी भयावह है कि लोगो को अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ती है. यह समाज की रुढ़िवादी सोच की जकड़न है. 

Tuesday, 11 February 2014

मूलभूत आवश्यकताओं पर वोट की राजनीति


 
मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताऐं रोटी, कपड़ा और मकान हैं। इस मूलभूत आवश्यकताओं को जुटाने में अपना पुरा अनमोल जीवन बिता देते हैं। इस प्रक्रिया में कुछ लोग सफल होते हैं और असफल भी, लेकिन अफसोस हैं की आजादी के इतने सालों के बाद भी असफल लोगों की कतार काफी लम्बी हैं। लोग इसलिए असफल नहीं हैं की वे कमजोर और असमर्थ हैं बल्कि हमारी सरकार की कमजोर नीति और लचीलापन कानून की वजह से हैं।

Thursday, 16 January 2014

भारत की उच्चतर शिक्षा व्यवस्था


 

एक समय था, भारत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर था लेकिन वर्तमान समय में संख्या की दृष्टि से देखा जाए तो भारत की उच्चतर शिक्षा व्यवस्था अमरीका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर आती है लेकिन जहाँ तक गुणवत्ता की बात है दुनिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में भारत का एक भी विश्वविद्यालय नहीं है.

Wednesday, 2 October 2013

ये कैसी अर्थव्यवस्था है भारत और पाकिस्तान की



भारत क्रय-शक्ति-समता P.P.P(Purchasing Power Parity) के आधार पर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा विश्वभर में तेज गति से उभर रहे राष्ट्रों में से एक हैं, विश्वभर के विकसित देशों के दि्वपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार सम्बंध भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं. भारत और अमेरीका सम्बंध, भारत-यूरोपीय संघ सम्बंध, भारत-जापान, दक्षिण कोरिया के मध्य (EPA- Comprehensive Economic Partnership Agreement) समझौता.