Tuesday, 10 March 2015

भाजपा-पीडीपी के गठबंधन की गांठ...



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मोहम्मद सईद


सत्ता की ध्रुवीकरण की प्रथा का इतिहास काफी लम्बा रहा है. जो राजनीतिक पार्टी केन्द्र में होती है वे पूरे राज्यों में अपनी पार्टी को प्रबल बनाने की हरसंभव कोशिश करती है. भाजपा की हालिया रणनीति से ये साफ जाहिर होता है कि चाहे झारखण्ड में भाजपा और आजूस की गठबंधन हो, या महाराष्ट्र और हरियाणा की पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार, उन्होंने जितोड़ मेहनत की विजयरथ को आगे बढ़ाने में. हालांकि विजय रथ को पूर्ण विराम दिल्ली विधान सभा चुनाव में आप से मिली करारी शिक्शत के रुप में लगा. लेकिन, विजय रथ के नशे में चूर राजग सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने में कोई कसर नही छोड़ी.