जाति और धर्म इंसानों
ने अपने स्वार्थ के लिए बनाई है. जातपात और धर्म की बेड़ियों ने समाज को जकड़ हुआ
है. ये बेड़ियां इतनी भयावह है कि लोगो को अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ती है. यह
समाज की रुढ़िवादी सोच की जकड़न है.
जिसके वजह से अंतरजातीय व अंतरधार्मिक विवाह होने में रुकावट पैदा करती है. यह एक मानसिक जकड़न है. इस जकड़न से बाहर निकला जा सकता है. बस जरुरत है मानसिक बदलाव की.
जिसके वजह से अंतरजातीय व अंतरधार्मिक विवाह होने में रुकावट पैदा करती है. यह एक मानसिक जकड़न है. इस जकड़न से बाहर निकला जा सकता है. बस जरुरत है मानसिक बदलाव की.
अंतरजातीय व अंतरधार्मिक विवाहों की समस्यों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक नई पहल शुरु किया है. इस योजना के तहत् युगलों को 50 हजार रुपये की धनराशि के साथ प्रमाणपत्र और लघु उद्योग लगाने के लिए न्यूनतम ब्याज पर दो लाख रुपए तक का कर्ज मुहैया करायेगी. यह कार्यक्रम श्रम मंत्रालय के राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की पहल पर शुरु किया गया है. ताकि अंतरजातीय व अंतरधार्मिक विवाहों को प्रोत्साहन मिले.
इस योजना से साफ
जाहिर होता है की इस कुप्रथाओं को दूर करने की जो बिड़ा उत्तरप्रदेश की सरकार ने
उठायी है. इसे व्यापक फलक पर ले जाने की पहल केंद्र सरकार को करनी चाहिए. ताकि इस
योजना से मिल रहे लाभ दूसरे राज्यों को भी मिले.
जातपात और धर्म के नाम पर तितर-बितर लोगों को एक धागे में पिरोने का यह एक नयाब तरिका है. और इससे हमारे समाज में एकजुटता की एक नई मिसाल कायम होगी.

No comments:
Post a Comment