मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताऐं रोटी, कपड़ा और मकान हैं। इस मूलभूत आवश्यकताओं
को जुटाने में अपना पुरा अनमोल जीवन बिता देते हैं। इस प्रक्रिया में कुछ लोग सफल
होते हैं और असफल भी, लेकिन अफसोस हैं की आजादी के इतने सालों के बाद भी असफल
लोगों की कतार काफी लम्बी हैं। लोग इसलिए असफल नहीं हैं की वे कमजोर और असमर्थ हैं
बल्कि हमारी सरकार की कमजोर नीति और लचीलापन कानून की वजह से हैं।
आज पूरे देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल बना हुआ है। इस चुनावी
खेल में देश के सबसे बड़े दो दिग्गज पार्टीयों के बीच प्रधानमंत्री की कुर्सी की
जबरदस्त घमासान चल रही हैं, एक तरफ गांधी परिवार के शहजादा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी और दूसरे तरफ बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, गुजरात के
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। दोनों नेता प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए चुनावी
रैली में एक-दूसरें पर आरापों का पिटारा खोल रहें हैं।
जहां एक तरफ कांग्रेस की सरकार में अनेकों घोटालें और अपराधों के बावजूद, देश
में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाने की वादा कर रही हैं जो अभी तक हुआ ही नहीं
हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी गुजरात के विकास की मॉडल को आधार बना कर, देश को विकास
करने की वायदा जनता से कर रही हैं।
गौरतलब है की दोनों पार्टीयों को सत्ता का स्वाद चखने का मौका मिला हैं किसी को
कम तो किसी को ज्यादा। सत्ता के भुखे नेताओं ने गरीब लोगों तथा असहाय वर्गों को
सिर्फ आश्वाशन दी हैं। लोग रोजी-रोजगार के लिए हजारों के तादाद में एक शहर से
दूसरे शहर में पलायन कर रहें हैं। वे दिन-रात मेहनत कर के अपनी मूलभूत आवश्यकताओं
को जुटाने में लगे हैं। सत्ता के भूखें नेता, इसी को आधार बना कर लोगो को वोट देने
के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अब देश का ऐसा आलम हैं की अमीर और अमीर हो रहे हैं, गरीब बद से और बदतर गरीब
हो रहे हैं। ये देखना दिलचस्प होगा नई सरकार मूलभूत आवश्यकताओं की समस्या से कैसे
निजात पाती हैं।

तस्वीर बदलने के लिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है। सिर्फ सरकार बदलने से कुछ नहीं होगा। दरअसल अभी हमारी राजनीति कुलीनतंत्र पर आधारित है। चाहे नेता किसी पार्टी के हों, होते वह कुलीन ही हैं। अब कुलीनता की भी अलग अलग परिभाषा है, कुछ पैसे से कुलीन हैं, तो कोई वंश परंपरा के तहत कुलीन हैं, कुछ तो बाहुबली रोबिनहुड भी कुलीनतंत्र के ही हिस्से हैं। प्लूटो का यह वक्तव्य कि जिस देश की जनता मूर्ख हो वहां लोकतंत्र भीड़तंत्र हो जाता है। तस्वीर तभी बदलेगी जब हमारा शासनतंत्र अपने वर्तमान स्वरूप को छोड़कर लोकतंत्र की दिशा में अग्रसर हो।
ReplyDelete